अाम की खेती से किसान अपनी तकदीर बदल सकते हैं : लोकपाल
प्रखंड परिसर में शुक्रवार को आम की बागवानी पर कार्यशाला हुई। इसका उद्घाटन मनरेगा लोकपाल लक्ष्मीकांत ने किया। लोकपाल ने कार्यशाला में मौजूद मुखिया, रोजगार सेवक, अभियंता अाैर अन्य लाेगाें काे याेजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बिरसा मुंडा अाम बागवानी योजना किसानों के लिए किस्मत बदलने का सुनहला अवसर है।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा अाम बागवानी के लिए सरकार अनुदान के रूप में 3 लाख 68 हजार रुपए देगी। सरकार यह राशि तीन साल में किस्त के जरिए मुहैया कराएगी। इसी राशि से लाभुक की उपस्थिति में पाैधाें की खरीदारी से लेकर उसके पूर्ण संरक्षण शामिल हैं। इसके अलावा बागान में पशुराेधक झाड़ीनुमा चहारदीवारी भी शामिल है। लोकपाल ने अाम बागवानी के लिए किसानों काे तीन-तीन फीट लंबा-चाैड़ा गड्ढा खोदने अाैर पाैधाें की अाैसतन दूरी पांच मीटर रखने आदि नुस्खे बताए। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती दाैर में रांची जिले के अाठ प्रखंडों का चयन किया गया है। इसमें तमाड़ प्रखंड भी शामिल है। लोकपाल ने अभियंताओं काे अविलंब डीपीअार तैयार करने का निर्देश भी दिया। मौके पर बीडीओ मारुति मिंज काे भी याेजना की मॉनिटरिंग करने अाैर लाभुकों के चयन में पारदर्शिता के साथ सफल संचालन करने का आग्रह किया। कार्यशाला में मुखिया ललित कृष्ण सिंह मुंडा, अनीता देवी, पद्मा देवी, किरण देवी, नमिता देवी, सुशील कुमार नाग व साेनाराम मुंडा आदि शामिल थे।
कार्यशाला के दौरान बोलते लोकपाल लक्ष्मीकांत।