पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संकल्प दिवस की तैयारी बैठक में पहुंचे लैलूंगा तमनार के शिक्षाकर्मी

संकल्प दिवस की तैयारी बैठक में पहुंचे लैलूंगा-तमनार के शिक्षाकर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लैलूंगा | संविलियन संकल्प दिवस 26 मई को मनाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन को लेकर शुक्रवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में बैठक हुई। इसमें ब्लॉक लैलूंगा तथा तमनार के शिक्षाकर्मी शामिल हुए। जहां कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर दायित्व सौंपा गया। छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा द्वारा वर्ष 2018 को अधिकार प्राप्ति वर्ष घोषित किया गया है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को विकासखंड में रैली तथा 20 नवंबर से 4 दिसंबर तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया। मांगों के लिए हाई पावर कमेटी गठन किया गया और 3 माह में रिपोर्ट देने की बात कही गई थी। कमेटी का रिपोर्ट 5 माह बीतने के बाद भी नहीं आया है। जिससे प्रदेश के शिक्षाकर्मी आक्रोशित हैं। इसी को लेकर 26 मई को संविलियन संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। जिसे हाई स्कूल मैदान लैलूंगा में 11 बजे से मनाया जाएगा। बैठक में सत्य प्रकाश बेहरा, अजय पटनायक, कार्तिक राम चौहान, सुरेंद्र पटनायक, पंकज पटनायक सहित लैलूंगा तथा तमनार के संकुल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...