गुरविंदर ने थाइलैंड में जीता सिल्वर मेडल
थाइलैंड से थाई बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी गुरविंदर सिंह को सम्मानित करने के लिए उड़मुड़ में वुशु एसोसिएशन जिला होशियारपुर के प्रधान सुखविंदर सिंह अरोड़ा की सरपरस्ती में विशेष समारोह करवाया। इसमें कई खिलाड़ी और कोच शामिल हुए। इस मौके सुखविंदर सिंह अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाले खिलाड़ियों के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई यह खिलाड़ी अपने स्तर पर खर्चा कर देश और सूबे के लिए मेडल जीत कर लाते हैं परंतु संबंधित सरकार इनको कोई मदद नहीं दी जाती वर्णनीय है कि गुरविंदर सिंह की ओर से थाइलैंड में लगे प्रो-ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने उपरांत वहीं आयोजित इंटरनेशनल थाई बॉक्सिंग 2018 में से सिल्वर मेडल हासिल किया था। गुरविंदर सिंह को सम्मानित करने के लिए विशेष रूप में पहुंचे कोच सतवीर सिंह, कोच प्रदीप सिंह, कोच पुष्पिंदर सिंह ने भी खिलाड़ियों के लिए सरकारी स्तर पर किसी अच्छी नीति को बनाने की अपील की। इस मौके मौजूद विशेष गणमान्य डॉ. हरतेश, जिला कैशियर राजविंदरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह के नाम वर्णनीय हैं।
गुरविंदर सिंह को सम्मानित करते जिला प्रधान सुखविंदर सिंह अरोड़ा और अन्य।