पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनोवेटिव जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया ‘स्पोर्ट्स डे’

इनोवेटिव जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया ‘स्पोर्ट्स-डे’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा | इनोवेटिव जूनियर स्कूल उड़मुड़ में विद्यार्थियों ने ‘स्पोर्ट्स-डे’ मनाया। इसमें छोटे बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों के विभिन्न खेल करवाए, जिसमें रस्सी कूद, 100 मीटर दौड़, उलटी दौड़, लैमन रेस, साइकलिंग, बौरा दौड़ और अन्य एक मिनट के कई खेल करवाए। इस मौके स्कूल को-ऑर्डिनेटर मुखी जसविंदर कौर ने कहा कि जिस तरह पढ़ाई हमारे जीवन का अहम अंग है उसी तरह खेलें भी हमारे जीवन में बेहद महत्व रखती हैं जिसके साथ हमें शारीरिक तंदरुस्ती, अनुशासन व भाईचारे की भावना की समझ आती है। विशेष रूप से शामिल सीईओ जतिंदर कौर अरोड़ा ने बच्चों को खेलों संबंधी जागरूक किया। खेलों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चे सम्मानित किए गए। विजेता बच्चों में गोपाल, हर्षप्रीत सिंह, हरसीस, अजीत, करणवीर, कनव सेठी, हर्षिता, रितिका, जंगजीत, केशव और नवदीप शामिल हैं। इस मौके स्कूल स्टाफ में सपना, कविता, राजन, हरप्रीत, रुपिंदर, अनीता, आशा, श्वेता, पूनम आदि मौजूद थे

खबरें और भी हैं...