पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा छोड़ शिवसेना में शामिल हुए विवेक

भाजपा छोड़ शिवसेना में शामिल हुए विवेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना हिंदुस्तान की एक मीटिंग जिला प्रधान शिवम वैद की अगुवाई में महादेव मंदिर में की गई। जिसमें शिवसेना दोआबा के प्रधान राहुल खन्ना ने विशेष तौर पर शिरकत की और इस मौके भाजपा को छोड़ कर शिवसेना में शामिल हुए नौजवान विवेक विजन को टांडा का शहरी प्रधान नियुक्त किया और जिंदर बनियाल जो पहले शहरी प्रधान थे को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया इस मौके राहुल खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी सरकार ने अभी तक हिन्दुओं का बनता हक अभी तक नहीं दिया। हिन्दुओं को उनका बनता हक दिलवाने के लिए शिव सेना हिंदुस्तान हर उपराले कर रही है। इस मौके भाजपा छोड़ शिव सेना में शामिल हुए नौजवान विवेक विजन ने कहा कि पार्टी की बढ़िया नीति देख कर ही शिव सेना प्रति पूरी वफादारी से जो मुझे जिम्मेवारी मिली है उसको अच्छे तरीके से निभाऊंगा। इस मौके पंडित मिथिलेश जिला वाइस प्रधान, सुदांशु मल्होत्रा, टोनी रडा, रणजीत, हरजीत सिंह, आशु राजपूत, रवि चौहान, बबलू मुनक, दिलीप कुमार, गोपी, किशन, आकाश कुमार आदि मौजूद थे।

विवेक विजन को सम्मानित करते राहुल खन्ना, शिवम वैद व अन्य।

खबरें और भी हैं...