सेमिनार में जानकारी देते एसएमओ डॉ. केवल सिंह और अन्य। -भास्कर
उड़मुड़ | एसएमओ टांडा डॉ. केवल सिंह की अगुवाई में सरकारी अस्पताल टांडा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर समागम करवाया। इस मौके डॉ. केवल सिंह ने पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टूडेंट्स को डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षणों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि इसमें मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द व सोजिश, आखों में दर्द और नाक का चलना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं और यह बीमारियां खुले पानी में पलने वाले एडीज नामक मच्छर से होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए उन्होंने लोगों को आसपास सफाई रखने और पानी न जमा होने देने को कहा। उन्होंने ने लोगों को हर शुक्रवार ड्राई दिवस के रूप में मनाते हुए घर के आस पास कूलर इत्यादि में जमा पानी को सुखाने का आह्वान किया। इस मौके डॉ. केआर बाली, डॉ. कुलविंदर लाल, डॉ. करमजीत सिंह, डॉ. जेएस गिल, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. नवजोत कौर, डॉ. करण सिंह, डॉ. शिवदीप सिंह, सविंदर सिंह, कुलवीर सिंह, अवतार सिंह व विनोद कुमार मौजूद थे।