पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू से बचने के लिए हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाएं : डॉ. केवल

डेंगू से बचने के लिए हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाएं : डॉ. केवल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़मुड़ | एसएमओ टांडा डॉ. केवल सिंह की अगुवाई में सरकारी अस्पताल टांडा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर समागम करवाया। इस मौके डॉ. केवल सिंह ने पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टूडेंट्स को डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसमें मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द व सोजिश, आखों में दर्द और नाक का चलना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं और यह बीमारियां खुले पानी में पलने वाले एडीज नामक मच्छर से होता है। उन्होंने ने लोगों को हर शुक्रवार ड्राई दिवस के रूप में मनाते हुए घर के आस पास कूलर इत्यादि में जमा पानी को सुखाने का आह्वान किया। इस मौके डॉ. केआर बाली, डॉ. कुलविंदर लाल, डॉ. करमजीत सिंह, डॉ. जेएस गिल, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. नवजोत कौर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...