पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों ने कठुआ घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विद्यार्थियों ने कठुआ घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़मुड़| पिछले दिनों जम्मू के कठुआ के एक मंदिर में बक्करवाल समुदाय की 8 साल की बच्ची आसिफा के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोपियों के विरोध में ज्ञानी करतार सिंह यादगारी कॉलेज टांडा के विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। विद्यार्थियों का यह मार्च सरकारी कॉलेज टांडा से शुरू होकर दारापुर फाटक पर खत्म हुआ, जिसमें उन्होंने कठुआ बलात्कार व कत्ल केस के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए बच्चों और औरतों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। मार्च दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर और बैनर्स के माध्यम से मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत पर जबरदस्त रोष जताया। मार्च के दौरान जसदीप, हरमीत कौर, मनदीप कौर, प्रदीप सिंह, सुधा रानी, कुलवंत सिंह, संदीप कुमारी, ज्योति सैनी, सिमरनजीत हेयर, हरप्रीत हैप्पी, सनप्रीत गिल, सनेह, सिमरजीत कौर, नवजोत कौर, विक्की ज़हूरा, पुनीत, नेकता शर्मा, ममता, पूजा, जसप्रीत कौर, हैप्पी, भविष्य भानू, प्रदीप जाजा, डिंपल, प्रीतम कुमारी, नवनीत कौर व साक्षी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...