भाई लालो साहित सोसायटी के मेडिकल कैंप में 150 मरीज जांचे
उड़मुड़ | भाई लालो साहित सोसायटी टांडा ने बिजली घर रोड स्थित दफ्तर में सोसायटी के सरपरस्त डॉ. केवल सिंह व प्रधान मास्टर विसाखा सिंह के नेतृत्व में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया। उद्घाटन समाज सेवी करनैल सिंह मालवा ने किया। कैंप में वेव्स अस्पताल टांडा से डॉ. लवप्रीत सिंह की टीम ने जनरल बीमारियों, हड्डियों व आंखों के 150 मरीजों का निरीक्षण कर जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दीं। इसके साथ ही डॉ. केवल सिंह व डॉ. जतिंदर कुमार नागरथ ने भी मरीजों का निरीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी। इस मौके महिंदर सिंह पड्डा, मास्टर सुखवीर सिंह, सुशील ग्रोवर, मनदीप सिंह, बद्री नाथ, सुखदेव दास, भाई बरिंदर सिंह मसीती, सुमन ग्रोवर, जसवंत कौर, मंजीत कौर, प्रभजोत कौर, मास्टर अजीत सिंह गोराया, सुच्चा सिंह, हरबंस सिंह, जसवीर कौर व अन्य भी मौजूद थे।