जीआरडी कॉलेज का नतीजा शानदार, जसमीत फर्स्ट
टांडा | जीआरडी इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग का जीएनएम भाग पहले का नतीजा 100 प्रतिशत रहा। पंजाब नर्सिंग काउंसिल मोहाली द्वारा घोषित नतीजे में कॉलेज की सभी विद्यार्थियों ने बढ़िया अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल पवनदीप कौर ने बताया कि जसमीत कौर ने 362 अंक लेकर पहला, हरप्रीत कौर ने 337 अंक प्राप्त कर दूसरा, अंजली पुत्री ने 333 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके कॉलेज के चेयरमैन अजीत सिंह रसूलपुर, वाइस चेयरमैन प्रदीप कौर, प्रिंसिपल पवनदीप कौर, डॉ. हरदीप सिंह, प्रबंधक सरबजीत सिंह मोमी ने अच्छी पोजिशन हासिल करने वाली छात्राओं को बधाई दी।