ग्रीन एड संस्था ने बैसाखी पर प्रसाद के रूप में संगत को बांटे 600 पौधे
टांडा इलाके में पर्यावरण सुरक्षा के लिए काम कर रही ग्रीन एड संस्था के सेवादारों ने खालसा साजना के अवसर पर गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब में आम के 600 पौधे प्रसाद के रूप में संगत को भेंट किए। संस्था के मुख्य सेवादार जतिंदरपाल सिंह जेपी और ग्रीन ऐड के सेवादारों की मौजूदगी में संत बाबा जगतार सिंह तरनतारन वालों ने संगत के बीच पौधे बांट वितरण कार्य शुरू करवाया। इस मौके भाई जगदीप सिंह और बाबा सुक्खा सिंह ने संस्था के कार्य की सराहना की। इस मौके जतिंदरपाल सिंह कंग, जगदीप सिंह, सुमिंदर जीत सिंह, सरबजीत सिंह, गुलजार सिंह, गुरसेवक मार्शल, हरमीत औलख, चरणजीत सिंह, जतिंदर खख, प्रीतम संधू, रमणीक सैनी, मनी सहबाजपुर मौजूद थे।
संगत को पौधे बांटते संत बाबा जगतार सिंह। -भास्कर