पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमित पर हुए हमले में पूरी धाराएं न लगी तो एसएसपी मोहाली का पुतला फूंकेंगे : शिवम

अमित पर हुए हमले में पूरी धाराएं न लगी तो एसएसपी मोहाली का पुतला फूंकेंगे : शिवम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता व राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा के निर्देशों पर शिवसैनिकों की एक मीटिंग टांडा स्थित ब्लॉक प्रधान आकाश राणा की अध्यक्षता में की गई।

मीटिंग में शिवसेना हिंदुस्तान यूथ विंग के जिला युवा प्रधान शिवम वैद शामिल हुए। सभी ने शिवसेना हिंदुस्तान के युवा प्रदेश प्रभारी अमित शर्मा पर बीते दिनों 15 से 20 हमलावरों द्वारा किए गए कातिलाना हमले की निंदा की। शिवम वैद ने कहा कि अमित शर्मा को उनके मोबाइल व सोशल नेटवर्क पर लगातार खालिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिसके बारे में अमित शर्मा द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को कई बार शिकायतें सौंपी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतें मिलने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अमित शर्मा की सुरक्षा यकीनी नहीं कि गई, जिसके बाद निहत्थे अमित शर्मा पर 15 से 20 हथियारबंद हमलावर हमला करने में कामयाब हुए। शिवम वैद ने कहा कि यदि अमित शर्मा पर हुए हमले के मामले में दर्ज हुए मुकदमे में जुर्म में बढ़ौतरी करते हुए धारा 307 व अमित शर्मा की सुरक्षा यकीनी नहीं की तो शिवसेना हिंदुस्तान का यूथ विंग मोहाली जाकर एसएसपी मोहाली का पुतला फूंकेगा। इस मौके आकाश राणा, तरुण वैद, आशु राजपूत, टोनी रडा, हरजीत सिंह, जिंदर बनियाल और पंडित मिथलेश मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...