भुल्लेवाल राठां से घोड़ी चुराने वाला पकड़ा, घोड़ी बरामद
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर
थाना चब्बेवाल के प्रभारी एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि अजायब सिंह वासी भुल्लेवाल राठां ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 अप्रैल की रात को कोई चोर उनके घर से घोड़ी चुरा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला था कि चोरी की गई घोड़ी को भाम में देखा गया है जब उन्होंने जांच की तो सामने आया कि घोड़ी को गोबिदा वासी भाम ने चोरी किया था। इस पर गोबिदा को घोड़ी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और घोड़ी बरामद कर ली गई है और आगे पूछताछ जारी है।