गांव खुद्दा में साथ लगती तीन दुकानों की छत तोड़कर चोरी
गांव खुद्दा में चोरों ने 3 दुकानों एक मेडिकल स्टोर, एक बिजली की दुकान और एक टेलर की दुकान की छत तोड़कर सामान और नकदी चोरी कर ली।
जसपाल सिंह निवासी खुद्दा ने बताया कि उनकी शालीमार मेडिकल स्टोर नाम की से खुद्दा में दुकान है। चोरों ने दुकान की छत तोड़कर अंदर से एक टीवी, दवाइयां और गल्ले में पड़े रुपए चोरी कर लिए। चोरों ने इसके साथ लगती जोशी बिजली की दुकान से 2 पंखे और कुछ बिजली का सामान भी चोरी करके ले गए। जसपाल ने बताया कि चोरों ने उसके साथ ही लगती टेलर रूप लाल की दुकान में से 5 से 6 सिले हुए सूट और 5 से 6 सूट बिना सिले हुए चोरी कर लिए हैं। इस संबंधी थाना टांडा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।