टांडा | पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब ने टांडा पुलिस की ओर से पेंडू धनाड़ चौधरियों को खुश करने के लिए यूनियन के तहसील सेक्रेटरी नवल गिल टाहली और एक दलित मजदूर नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की निंदा की है। यूनियन के सूबा प्रधान तरसेम पीटर और जनरल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस गांव टाहली के पेंडू धनाड़ चौधरियों के दबाव में काम कर रही है। उन्हाेंने कहा कि पेंडू धनाड़ चौधरियों ने यूनियन नेताओं और उसके पारिवारिक सदस्यों के विरुद्ध झूठा केस दर्ज करवाया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर पुलिस ने गिरफ्तार किए यूनियन नेता व अन्य युवक पर दर्ज झूठा केस रद्द कर उन्हें रिहा नहीं किया तो मजदूरों के रिहायशी प्लॉट और जमीन का हक नहीं दिया गया तो 23 मई को टांडा में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यूनियन नेता के परिजनों पर हमला करने वाले को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।