उड़मुड़ | राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा टांडा की टीम ने रविवार क्लीन एंड ग्रीन टांडा मुहीम के अंतर्गत टांडा में सफाई और पौधों को पानी डालने की सेवा निभाई। गतका अखाड़ा के मुख्य सेवादार मनजीत सिंह खालसा के नेतृत्व में गतका अखाड़ा की टीम ने सुबह 5 बजे से दो ट्रैक्टरों तथा टैंकरों के साथ शहर की सड़कों के किनारे तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा के मैदान में लगाए गए 1600 से भी अधिक पौधों की देखभाल करते हुए उन्हें पानी डाला और कटिंग की।
भाई मनजीत सिंह खालसा ने कहा कि विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से नगर में लगाए गए पौधों की परवरिश के लिए पौधों को लगातार पानी देने से ही इस मिशन में सफलता हासिल हो पाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही टांडा में तहसील के समीप पार्क का निर्माण कर पौधे लगाने का काम भी शुरू करवाया जा रहा है। इस दौरान भूपिंदर सैनी, हरमनजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, दिलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, रमनप्रीत सैनी, परमजीत सिंह, अमितोज सिंह, दमनप्रीत सिंह, सिमरन सिंह, हरप्रीत सिंह मौजूद थे।