टांडा|अहियापुर गांव के वार्ड नंबर 13 में स्थित बगीची मंदिर में चोरों ने रविवार दोपहर सेंध लगाकर गोलक से 1500 रुपए चोरी कर लिए। पुजारी ब्रह्मनंद वीर ने बताया कि वे मंदिर को ताला लगाकर गोशाला दारापुर गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे वापस आए, तो देखा कि मंदिर के ताले टूटे हुए थे और गोलक से करीब 1500 रुपए चोरी थे। इसकी जानकारी उन्हाेंने टांडा पुलिस को दे दी है।
अहियारपुर के वार्ड नंबर 13 में स्थित मंदिर में चोरी के बारे में जानकारी देते बगीची मंदिर के पुजारी।