उड़मुड टांडा के गांव सलेमपुर में शनिवार को फ्रांस से लौटे लखविंदर सिंह पर अपनी प|ी हरजीत कौर को मारने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मृतक हरजीत कौर के पिता जसविंदर सिंह निवासी काहनूवान, जिला गुरदासपुर के बयान पर उसके पति लखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक हरजीत कौर के पिता जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी लड़की की शादी पहले सुखविंदर सिंह निवासी गांव सलेमपुर के साथ वर्ष 2008 में हुई थी। वर्ष 2013 में सुखविंदर सिंह और उसकी प|ी हरजीत कौर पर अपने पिता गुरमुख सिंह निवासी सलेमपुर को मारने पर धारा 302, 201, 364, 148, 149 अधीन मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2016 में उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से हरजीत की शादी उसके देवर लखविंदर सिंह से कर दी। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। जो इस समय डेढ़ साल का है।
लखविंदर सिंह फ्रांस में रहता है और 19 मई को ही गांव वापस आया था। उन्होंने बताया कि 20 मई सुबह करीब साढ़े 7 बजे उन्हें पता चला कि उनकी बेटी हरजीत कौर की मौत हो गई है। इसके बाद वे परिवार और कुछ अन्य लोगों के साथ सरकारी अस्पताल दसूहा पहुंचे, तो देखा कि हरजीत कौर के शरीर पर नीले निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लखविंदर सिंह पहले भी उनकी बेटी को तंग करता था। 19 मई को विदेश से आने के बाद उसने बेटी से मारपीट की। इससे परेशान हरजीत कौर ने जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जान दे दी। टांडा पुलिस ने मृतक हरजीत कौर के पिता के ब्यानों के आधार पर मृतक के पति लखविंदर सिंह के खिलाफ उसे गिरफ्तार कर लिया है
हरजीत कौर (फाइल फोटो)