टांडा|रविवार दोपहर दो अज्ञात युवक लुटेरे एक युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवती महक निवासी वार्ड नंबर-10 उड़मुड अपनी सहेली को मिलने के लिए टांडा से बाइक पर गांव बस्सी जलाल जा रही थी कि। जब वह बिजली घर चौक से आगे पहुंची, तो उसको घर से फोन आया। जब उसने जेब से फोन निकाला, तो पीछे से आ रहे दो अज्ञात लुटेरों ने उसका मोबाइल छीना और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।