पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां बेटे पर हमला करने वाले 3 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

मां-बेटे पर हमला करने वाले 3 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा|पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में 3 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अमनदीप सिंह निवासी श्री हरगोबिंदपुर ने बताया कि वह 16 मई को अपनी माता सुरिंदर कौर के साथ गांव सलेमपुर में अपनी जमीन पर लगाई मेथी की फसल को देखने आए थे। उन्होंने बताया कि हमारी जमीन के पास ही गुरप्रीत सिंह उर्फ गुल्लू निवासी श्री हरगोबिंदपुर का सुअरों का फार्म है। जब हम मेथी की फसल काट रहे थे, तो गुरप्रीत अपने बेटे हरमन सिंह व नौकर गुरदीप सिंह समेत अन्य 8-10 अज्ञात लोगों के साथ वहां आ गया और मारपीट की। गुरप्रीत सिंह ने रिवॉल्वर निकाली और फायर करते हुए कहा कि उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। अमनदीप ने बताया कि जब उसका भाई पृथ्वीपाल सिंह वहां आया तो सभी वहां से भाग गए। भाई ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें बटाला रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...