पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस्तार का प्रचार व प्रसार समय की जरूरत : जसवीर लोंगोवाल

दस्तार का प्रचार व प्रसार समय की जरूरत : जसवीर लोंगोवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा|नशों से युवा पीढ़ी को दूर करने के मकसद से सिख सरूप के पहचान दस्तार की मर्यादा को कायम रखना और प्रचार-प्रसार समय की जरूरत है। यह बात जसवीर सिंह लोंगोवाल मुख्य सेवादार सरदारिया ट्रस्ट पंजाब ने टांडा में कही। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य हरपाल सिंह हंजरा भी उनके साथ थे।

बाबा फतेह सिंह वेलफेयर सोसाइटी टांडा के प्रधान जतिंदर सिंह खख और जगजीत सिंह जीत कंधाला शेखा की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत में जसवीर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि सरदारिया ट्रस्ट पंजाब पिछले लंबे समय से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं को दस्तार की महत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए निष्काम भाव से कैंप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को दस्तार के उपराले के साथ जोड़ने के लिए मुहिम शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब में दस्तार कोच के मान-सम्मान के लिए सरदारिया ट्रस्ट की और से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान गुरनाम सिंह गिरदावर, जसविंदर सिंह खख, अमृतपाल सिंह बाजवा, संतोख सिंह, हरजोत सिंह, तरसेम व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...