पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंधाला शेखां में 30 झुग्गियां जलीं

कंधाला शेखां में 30 झुग्गियां जलीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कंधाला शेखां में शुक्रवार शाम अचानक खेत मजदूरों की लगभग 30 झुग्गियां जल कर राख हो गई। जिन प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जल कर राख हुई हैं वे टांडा इलाके में खेत मजदूरी करते हैं। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

झुग्गियों में 30 से 35 परिवार (यूपी) के अलग-अलग शहरों से आकर करीब 15 साल से यहां पर खेत मजदूरी कर रहे हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब जब सभी मजदूर और उनके परिवार काम पर गए हुए थे तो अचानक झुग्गियों में आग लग गई। आग लगी देख गांव वालों ने इनके बच्चों को झुग्गियों से बाहर निकाला और मजदूरों को आग लगने बारे सूचना दी। जब तक खेत मजदूरों ने आकर देखा तो तब तक सारा सामान और नकदी जल कर राख हो चुकी थी। खेत मजदूर इकरार जिला बुधिया (यूपी) ने बताया कि वह सभी तकरीबन एक साल से घर नहीं गए थे। बड़ी मेहनत से पैसा और अन्य जरूरी सामान जमा किया था। मेहनत से सभी ने तकरीबन 8 लाख रुपए और घर का घरेलू सामान बनाया था जो जल कर राख हो चुका है। जिन मजदूरों की झुग्गियां जलीं हैं उनमें इकरार, चांद, झुमल, सिया, सुदाम, इकबाल, जीसाम, जाफर, प्यार मोहम्मद, नूर मोहम्मद, आस मोहम्मद, सहिल, निसार, बोले, उस्मान, मोमी, शेर मोहम्मद, गुलशेर इस्लाम आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...