पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंस अवान में दो घरों से नकदी, गहने और घड़ियां चोरी

बैंस अवान में दो घरों से नकदी, गहने और घड़ियां चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बैंस अवान में चोरों ने वीरवार की रात को दो घरों से करीब 80 हजार रुपए कैश, 2 सोने की अंगूठियां, 6 विदेशी घड़ियां, कैमरे और कीमती सामान चोरी कर लिया। बलविंदर सिंह निवासी बैंस अवान ने बताया कि बैसाखी होने के कारण वह गांव के ही गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने गया हुआ था। सुबह जब वह घर आया तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था जिसमें से 200 पौंड, 3500 रुपए कैश, 2 सोने की अंगूठियां, एक घड़ी गायब था। दूसरी चोरी गांव के ही सुरजीत कौर प|ी बलवंत सिंह के घर में हुई। सुरजीत कौर ने बताया कि वह बेटी के घर गांव ठाकरी गई हुई थी। चोरों ने रात को घर में घुसकर 54 हजार रुपए कैश, 5 घड़ियां, कैमरे और कीमती सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी टांडा पुलिस को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...