सिल्वर ओक स्कूल में बैसाखी के उपलक्ष्य में वर्कशॉप लगाई
उड़मुड़ | बैसाखी के त्यौहार पर सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल शहबाजपुर टांडा में समागम करवाया। स्कूल प्रिंसिपल राकेश शर्मा की अगुवाई में करवाए विशेष समागम में बच्चों ने बैसाखी के बारे में भाषण और कविताएं पेश की। प्रिंसिपल राकेश शर्मा और वाइस प्रिंसिपल मनीषा संगर ने बच्चों को बैसाखी के त्यौहार और इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व के बारे में बताते हुए किसानों के जीवन और फसल पैदावार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके छोटे बच्चों के लिए किसानी और फसलों से संबंधित वर्कशॉप लगाकर बच्चों के किसान के जीवन और फसल उत्पादन के बारे में जानकारी दी। इस मौके मैनेजर तरन सैनी, करनजीत सिंह, तरुणजोत, लवलीन कौर, बिक्रमजीत सिंह, संजीव शर्मा, जगबंधन, अमरजीत कौर, राजवीर कौर, राजविंदर कौर व पूरा स्कूल स्टाफ मौजूद था।