टांडा पुलिस ने 11250 एमएम अवैध शराब बरामद की
उड़मुड़ | टांडा पुलिस ने गांव पिंडी खैर में अवैध ढंग से शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला था कि अजीत लाल निवासी पिंडी खैर बाहर से लाकर सस्ती शराब गांव में बेचता है। हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह और पुलिस टीम ने छापेमारी कर 11250 मिलीलीटर शराब बरामद की। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।