पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक विरोधी नीतियां बनाना बंद करे कैप्टन सरकार : राजा

लोक विरोधी नीतियां बनाना बंद करे कैप्टन सरकार : राजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा | सूबे की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को गुमराह कर कई तरह के झूठे वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन सत्ता हासिल कर कैप्टन सरकार सूबे के लोगों के साथ किए वादे भूल गई है और लोक विरोधी नीतियां बनाकर लोगों को परेशान कर रही है। यह बातें आम आदमी पार्टी के राज्य जनरल सचिव जसवीर सिंह राजा ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य में अध्यापक वर्ग, आंगनबाड़ी वर्कर, सेवा केंद्र मुलाजिम सूबा सरकार की लोग विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़तालें और प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार सेवा केंद्र बंद करने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि आप कैप्टन की लोग विरोधी नीतियों का विरोध करती है। अगर सरकार ने ऐसी नीतियां बनाना बंद नहीं किया तो संघर्ष करेंगे।

खबरें और भी हैं...