पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिल्वर ओक टांडा में हेरिटेज डे पर करवाया विशेष समागम

सिल्वर ओक टांडा में हेरिटेज-डे पर करवाया विशेष समागम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़मुड़ | सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल शहबाजपुर टांडा में स्कूल प्रबंधन ने स्टाफ और स्टूडेंट्स के साथ मिलकर संस्कृति व विरासत दिवस मनाया। स्कूल चेयरमैन तरलोचन सिंह बिट्टू व प्रिंसिपल राकेश शर्मा की अगुवाई में विशेष समागम करवाया। विद्यार्थियों ने भारत के अलग अलग प्रांतों की संस्कृति और विरासत को प्रस्तुत करते प्रोग्राम पेश किए, जिसमें 9वीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थी भवदीप कौर, गुरनीत सैनी, सिमरनजीत कौर, प्रतिभा, मुस्कान, गुरिंदर, अनमोल, सिमरप्रीत व अमन ने राजस्थानी बोलियां, हिमाचली भाषा और पंजाबी लोक गीत पेश किए। प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक और भाषाई अनेकता में एकता के बारे में बताते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके मैनेजर करनजीत सिंह, तरन सैनी, तरनजीत, लवलीन कौर , संजीव शर्मा, बिक्रमजीत, जगबंधन और अमरजीत सहित पूरा स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...