- Hindi News
- National
- टांडा के गांव में 9 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में किराएदार पर केस दर्ज
टांडा के गांव में 9 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में किराएदार पर केस दर्ज
टांडा के एक गांव में एक 9 साल की बच्ची के साथ उसके घर में ही किराए पर रहते व्यक्ति की ओर से यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। बदनामी के डर से बच्ची के परिवार ने किसी को घटना के बारे नहीं बताया लेकिन जब बच्ची बीमार पड़ी और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया तो मामला सामने आया। टांडा पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज किया है लेकिन वह 25 मार्च से फरार बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के चाचा ने बताया कि उसके स्वर्गीय भाई की प|ी ने घर में एक व्यक्ति इंद्रपाल को किराए पर रखा हुआ है। कुछ दिन पहले उसके भाई की 9 साल की बेटी बीमार पड़ गई। उसने उसको इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में दिखाया तो पता चला कि उसके गुप्तांगों के साथ छेड़छाड़ हुई है। बच्ची ने बताया कि 25 मार्च को किराएदार इंद्रपाल ने उसके गुप्तांग के साथ हाथों से छेड़छाड़ की थी। इससे गुप्तांग गंभीर जख्मी हो गए। पुलिस ने बच्ची के चाचा की शिकायत के आधार पर पोकसो एकट 2012 अधीन इंद्रपाल के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। 20 अप्रैल को बच्ची का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।