झांस और सिल्वर ओक स्कूल में 1170 बच्चों को लगे एमआर टीके
टीककरण किए बच्चों के साथ डॉक्टर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ। -भास्कर
उड़मुड़| एसएमओ टांडा डॉ. केवल सिंह की अगुवाई में सरकारी एलिमेंट्री स्कूल झांस में स्कूल मुखी नरिंदर अरोड़ा की देखरेख में प्री-नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के 190 और सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल शहबाजपुर में प्रिंसिपल राकेश शर्मा की अगुवाई में नर्सरी से 12वीं कक्षा के 15 साल से छोटे 980 बच्चों का टीकाकरण किया। इस मौके एसएमओ टांडा डॉ. केवल सिंह ने लोगों को अफवाहों से बचने और अपने बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए यह टीकाकरण करवाने की अपील की। इस मौके दोनों स्कूलों का स्टाफ और बच्चों के अभिवावक भी मौजूद थे।