केंद्र से मिलने वाला वजीफा बच्चों तक पहुंचाए प्रदेश सरकार : चौधरी
टांडा | रानी पिंड में मसीही भाईचारे की मीटिंग क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट और पास्टर एसोसिएशन टांडा की अगुवाई में जिला प्रधान याकूब मसीह और पास्टर तीरथ गिल की प्रधानगी में हुई। मीटिंग में क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान लारेंस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2017-18 के बजट में जो 10 करोड़ 80 लाख रुपए मसीही भाईचारे के सर्वपक्षीय विकास के लिए रखे थे, इसका एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हर साल अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए करोड़ों रुपए भेजे जाते हैं लेकिन यह वजीफों की यह रकम सूबा सरकार दूसरे कामों में खर्च करती है। यह पैसा जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचान चाहिए। यहां पास्टर मुबारक मसीह, परमजीत पम्मा ब्लाक प्रधान, अयूब मसीह मीत प्रधान, हरविंदर मसीह जिला कमेटी मेंबर, राहुल, विजय नंदा, माइकल, विजय बलवंत, आरएम भट्टी सिटी प्रधान, सुच्चा मसीह, संजू, जेम्स, हरमेशपाल, शिंगारा मसीह खरला आदि मौजूद थे।