पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुवाहाटी में बनाया बंधक, कनपटी पर बंदूक रख पिता को फोन कराया मैं कनाडा पहुंच गया, Rs.25 लाख ठगे

गुवाहाटी में बनाया बंधक, कनपटी पर बंदूक रख पिता को फोन कराया-मैं कनाडा पहुंच गया, Rs.25 लाख ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। एजेंट झांसा देकर लोगों को बंधक बना लेते हैं और फिर पीड़ितों के परिजनों से रुपए की मांग करते हैं। टांडा के गांव रड़ा में भी ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। मानसा के संधली के रहने वाले दो एजेंट मनप्रीत सिंह और प्रगट सिंह ने कनाडा भेजने के नाम पर एक युवक को गुवाहटी में बंधक बना लिया और उनके परिजनों से 25 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला एक साल पहले का है। पीड़ितों द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के बाद दोनों सगे भाई एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी करने के दोष में आईपीसी की धारा 406, 420, 342, 386, 387, 13 पंजाब ट्रेवल प्रोफेशन के अधीन मामला दर्ज किया है।

बता दें कि इसी तरह दिसंबर 2017 में कनाडा भेजने के नाम पर कल्याणपुर के सुरिंदरपाल को बेंगलुरु में बंधक बना पैसे न मिलने पर उसे मार दिया गया था।

भास्कर अपील

पढ़िए शिकायतकर्ता लखविंदर सिंह की कहानी उसकी जुबानी

शि कायतकर्ता लखविंदर सिंह निवासी रड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह और उसका भाई प्रगट सिंह (पैरी) के साथ मुलाकात 2016 में हुई थी। दोनों ट्रेवल एजेंट ने कहा कि उनके पास कनाडा भेजने की अच्छी स्कीम है। मैंने उनसे बेटे जसकरण सिंह को कनाडा भेजने की बात की। एक साल बाद मैं एजेंट के झांसे में आ गया और बेटे को विदेश भेजने के लिए 25.5 लाख रुपए में सौदा तय कर लिया। 20 जुलाई 2017 को मैंने सवा लाख और बेटे के पासपोर्ट की कॉपी एजेंट को दे दी। 13 नवम्बर 2017 को मनप्रीत ने 20 हजार रुपए और ले लिए। 15 नवम्बर 2017 को दोनों भाइयों ने मेरे घर पर आकर बताया कि 16 नवंबर 2017 को गुवाहाटी से जसकरण की फ्लाइट है। हम आपके लड़के को लेने आए हैं। मैंंने जसकरण को उनको साथ भेज दिया और 8 लाख 8500 रुपए उनको और दे दिए। 16 नवम्बर 2017 को बेटे के फोन से मनप्रीत ने कॉल किया कि आपके लड़के की फ्लाइट होने वाली है आप हमारे खाते में 20 हजार रुपए और डाल दें। मैंने वह रकम भी उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। मनप्रीत ने बताया कि जसकरण की फ्लाइट गुवाहाटी से मुंबई के लिए हो गई है और कुछ समय मुंबई में रुकने के बाद सीधा कनाडा की फ्लाइट हो जाएगी। 18 नवम्बर 2017 को मनप्रीत ने जसकरण से कनाडा के नंबर से उनकी बात करवाई कि वह कनाडा पहुंच गया है। मैंने 15 लाख 99 हजार रुपए मनप्रीत के कहने पर उनके अलग-अलग खातों में डाल दिए। मनप्रीत ने जसकरण से एक-दो बार उनकी बात और करवाई। 26 नवम्बर 2017 को उनका बेटा जसकरण बुरी हालत में गांव पहुंचा। जिसे देखकर मैं हैरान रह गया।

नौकरी के लिए विदेश जाना अच्छी बात है, लेकिन विदेश जाने के लिए फर्जी एजेंट अथवा गलत तरीके का सहारा न लें। इससे आप अथवा आपके परिजन आर्थिक व मानसिक रूप से टूट जाते हैं। भास्कर अपने पाठकों से अपील करता है कि विदेश जाने से पहले सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस अथवा दस्तावेज जरूर पढ़ें, ताकि जसकरण जैसे दूसरे युवा धोखेबाज एजेंटों का शिकार न हो सकें।

कनाडा के फर्जी नंबर से जसकरण की परिवार से करवाते रहे बात

जसकरण ने बताया कि मनप्रीत और उसके भाई पैरी ने उसे गुवाहाटी में बंदी बनाकर रखा हुआ था और कनाडा के किसी फर्जी नंबर से उसकी बात उनसे करवा रहा था। लखविंदर ने बताया कि दोनों एजेंट ने जसकरण की कनपटी पर बंदूक रखकर उनसे झूठ बुलवाते रहे कि वह कनाडा पहुंच गया है। एक दिन जसकरण को मारने की साजिश के तहत उसे गुवाहाटी से कोलकाता ले जाया जा रहा था, तभी मौका देख मेरा बेटा वहां से फरार हो गया। जब मैंने मनप्रीत और उसके भाई पैरी से बात की तो उन्होंने अपनी गलती मान ली और पैसे वापस करने का भरोसा दिया, लेकिन इसके बाद मनप्रीत और उसके भाई ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। 23 फरवरी 2018 को होशियारपुर को इस संबंध में शिकायत दी थी।

खबरें और भी हैं...