पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रफ्फुजी मोहल्ला में चोरी के आरोप में 3 नौजवानों पर मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार

रफ्फुजी मोहल्ला में चोरी के आरोप में 3 नौजवानों पर मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा पुलिस ने अहियापुर के रफ्फुजी मोहल्ला के एक घर में चोरी करने के आरोप में तीन नौजवानों पर मामला दर्ज किया है, जिसमें से 2 लड़कों को लोगों ने पकड़ कर टांडा पुलिस हवाले कर दिया गया। पुलिस ने यह मामला रेफ्फुजी मोहल्ला निवासी अशर लाल निवासी ईसपुर (ऊना) के बयानों के आधार पर राजू निवासी रसूलपुर जिला छपरा (बिहार), गौरी और काका निवासी अहियापुर के खिलाफ दर्ज किया है। हलवाई अशर कुमार ने बताया कि वह कारीगरों के साथ अपने गांव गया हुआ था। जब वह 12 अप्रैल की शाम को वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे और एक ट्रंक में से लगभग 1500 रुपए नकदी और घर का अन्य सामान चोरी हो चुका था। उसको बाद में पता चला कि उसके घर में चोरी उक्त लोगों ने की है। टांडा पुलिस ने मामला दर्ज करके राजू और गौरी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी काका की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...