आग से झुलसी गुरदेव कौर की भी हुई मौत
इशर सिंह कॉलोनी में 6 मई की सुबह रंजिश के चलते पेट्रोल छिड़ककर एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जलाने की वारदात में झुलसी पीड़ित कुलदीप सिंह की मां गुरदेव कौर (60) की भी सोमवार रात लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। कुलदीप सिंह की मां पिछले 9 दिनों से जिंदगी और मौत के साथ जूझ रही थी। अब परिवार मरने वालों की गिनती 4 हो गई है, वहीं कुलदीप सिंह लड़के जसकरण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में कुलदीप के 10 माह का बच्चा हरमनप्रीत सिंह, प|ी रजवंत कौर, बेटी परमिंदर कौर की पहले ही मौत हो चुकी थी। उल्लेखनीय है कि इस अग्निकांड का मुख्यारोपी जोगिंदर सिंह उर्फ जिंदा ने भी गत दिनों थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस समय पुलिस की गिरफ्त में जोगिंदर सिंह की मां है।