पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेजबान फतेह क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

मेजबान फतेह क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेह क्लब टांडा की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा में करवाया वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट मेजबान फतेह क्लब के नाम रहा।

क्लब प्रधान प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में प्रवासी भारतीय व राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा के सहयोग से करवाए गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फतेह क्लब टांडा और बेगोवाल की टीम पहुंची थी। जिसमें विजेता रहे फतेह क्लब को 8100 रुपए नगद राशि तथा ट्राफी दी गई करन मैन ऑफ द मैच जबकि एसपी डफ्फर को मन ऑफ द सीरीज चुना गया। टूर्नामेंट समापन मौके मुख्यातिथि सरबजीत सिंह विक्की, पार्षद लखविंदर सिंह मुल्तानी, पार्षद गुरसेवक मार्शल ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम भेंट किए। इस मौके नगर कौंसिल प्रधान हरिकृष्ण सैनी, एसएमओ केवल सिंह, मंजीत सिंह खालसा, निर्मल सिंह, रणजीत सिंह, कृष्ण बिट्टू, इंदरजीत मुल्तानी, मनीपाल, मनजोत सिंह, रोहन, तनवीर, पंकज कुमार, पवन मान, रमनप्रीत सिंह, अरुण कुमार, परविंदर शहबाजपुर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...