पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 मई से पहले किसान न बोएं धान की पनीरी : डॉ. सतनाम सिंह

20 मई से पहले किसान न बोएं धान की पनीरी : डॉ. सतनाम सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानकारी देते खेतीबाड़ी अफसर टांडा डॉ. सतनाम सिंह व अन्य। -भास्कर

उड़मुड़ | किसान 20 मई से पहले धान की पनीरी की बोआई नहीं कर सकते। यह बात खेतीबाड़ी अफसर टांडा डॉ. सतनाम सिंह व खेती विकास अफसर टांडा डॉ. हरप्रीत सिंह ने मीटिंग के दौरान कही। उन्होंने कहा विभाग द्वारा टीमों का गठन किया, जो इस बात का निरीक्षण करेंगी। अगर किसी किसान ने 20 मई से पहले पनीरी लगाई होगी, तो विभाग द्वारा पनीरी को नष्ट कर दिया जाएगा और किसान को जुर्माना भी देना होगा। उन्होंने किसानों से पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई पीआर 121, पीआर 122, पीआर 124, पीआर 126 व पीआर 127 किस्मों की काश्त करने की सलाह दी। उन्होंने बताया यह किस्में कम समय में पक कर तैयार हो जाती हैं और इनकी बीमारियों का टाकरा करने की क्षमता भी अधिक है, इसलिए यह किस्में 20 जून से बिजाई के लिए उपयुक्त है।

खबरें और भी हैं...