पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीनामा का दबाव बना रही पुलिस, मिल रही धमकियां

राजीनामा का दबाव बना रही पुलिस, मिल रही धमकियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्णवीर सिंह ने बताया कि सतविंदर सिंह को 15 दिन तक लुधियाना के निजी अस्पताल में रखा गया। उसके शरीर में लगी चार गोलियों में से एक गोली तो निकाल दी गई लेकिन तीन गोलियां अभी भी उसके शरीर में है, जिसे निकालने के लिए 25 माई को फिर से डॉक्टरों की टीम जांच करेगी। एक गोली उसके किडनी और लीवर के बीच फंसी हुई है। इसे निकालने का काम जोखिम भरा है, जिसमें सतविंदर सिंह की जान को भी खतरा है।

5 मई को आरोपी जसप्रीत कौर की जमानत हुई रद्द, 8 मई को दोनों भाइयों के खिलाफ हुई शिकायत

कर्णवीर ने बताया कि 5 मई को आरोपी महिला जसप्रीत कौर उर्फ विक्की की सेशन कोर्ट ने अग्रिम जमानत रद्द कर दी। इसके बाद उक्त महिला की मां ने उसके और उसके घायल भाई सतविंदर सिंह पर बेटी को शादी का झांसा देकर वरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह साजिश सेवामुक्त डीएसपी के इशारों पर हो रही है। वह किसी तरह झूठा पर्चा देकर पम्मा के साथ राजीनामे को मजबूर करना चाहते हैं।

भास्कर संवाददाता | उड़मुड़

टांडा पुलिस ने लाइसेंस शुदा हथियार, नकदी व कागजात चोरी के मामले में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। टांडा के एसएचओ प्रदीप सिंह ने बताया कि कलोटी नगर के बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 14 मई को रिश्तेदारी में गया हुआ था। 16 मई को जब वो वापस आए तो चोरों ने ग्रिल की जाली तोड़ कर चोरी की हुई थी। उसने बताया कि चोर उसके पर्स से 200 रुपए, एटीएम कार्ड, कार की आरसी व लाइसेंस शुदा 12 बोर की दोनाली बंदूक नंबर 18618/94 और पांच जिंदा कारतूस चुरा कर ले गए। पुलिस ने बयान के आधार कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कोऑपरेटिव बैंक में पैसे जमा कराने वाले खाताधारक।

प्रेसवार्ता के दौरान पीड़ित के भाई कर्णवीर सिंह ने कहा कि थानेदार सोहन लाल को उन्होंने आरोपी के लोकेशन के बारे में तीन बार सूचना दी थी लेकिन सोहन लाल ने मौके पर पहुंचने में बहुत देर लगाई, जिसके चलते आरोपी फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी संतोख अभी भी रोज दाना मंडी में दो-दो चक्कर लगाता है, लेकिन उसको पकड़ने की हिम्मत अभी तक पुलिस नहीं कर पाई।

एक सप्ताह में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो करूंगा आत्महत्या : जोगिंदर

पिता जोगिंदर ने कहा कि उन्होंने एसएसपी को कई बार कहा कि जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी जाए लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। अगर पुलिस ने एक सप्ताह में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगा।

पुलिस ईमानदारी से कर रही अपनी ड्यूटी : मॉडल टाउन थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष नरिंदर कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष बिना वजह उंगली उठा रहा है। पुलिस ईमानदारी से ड्यूटी कर रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। सेवामुक्त डीएसपी के दबाव के बारे में उन्होंने कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है।

खबरें और भी हैं...