पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतिकार कमेटी ने कब्रों पर रखे जाने वाले पाठ रुकवाए

सतिकार कमेटी ने कब्रों पर रखे जाने वाले पाठ रुकवाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अड्डा सरां के पास गांव झज्ज में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब गांव के बाहर खेतों में बनी कब्रों और मटों पर रखे जाने वाले अखंड पाठ को श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार कमेटी ने रोक दिया। सतिकार कमेटी ने इससे पहले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को इसे रोकने के लिए कहा था। स्थिति को देखते हुए थाना टांडा से पुलिस फोर्स घटना स्थल पर तैनात रही। सतिकार कमेटी ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म के अनुसार कब्रों और मटों पर न तो अखंड पाठ रखा जा सकता है और न ही निशान साहिब झुलाया जा सकता है लेकिन इस जगह एक तरफ तो मटों पर हरे रंग की चादरें चढ़ाई जा रही थीं व चिराग जलाए जा रहे थे, वहीं साथ ही निशान साहिब झूला कर 10 अखंड पाठ की लड़ी चलाई जानी थी। सतिकार कमेटी और प्रशासन के समझाने से गांव वासी अखंड पाठ गांव के गुरुद्वारा साहिब में रखने और कब्रों से निशान साहिब उतारने के लिए राजी हो गए, जिस से मामला शांतिपूर्वक सुलझ गया। इस अवसर पर बलबीर सिंह मुच्छल, गुरनाम सिंह, संदीप सिंह, मास्टर कुलदीप सिंह शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, सतनाम सिंह गुरदासपुर, सरदूल सिंह निहंग, जगरूप सिंह, दविंदर सिंह, निशान सिंह, मेजर सिंह के अलावा सतिकार कमेटी सदस्य, गांव निवासी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...