पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीटिंग में फैसला: प्लाट न मिलने के विरोध में पेंडू मजदूर यूनियन 23 मई से देगी धरना

मीटिंग में फैसला: प्लाट न मिलने के विरोध में पेंडू मजदूर यूनियन 23 मई से देगी धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़मुड़ | पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब की मीटिंग टांडा के शिमला पहाड़ी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष तरसेम पीटर की अगुवाई में हुई। तरसेम पीटर ने कहा कि बीडीपीओ टांडा और टांडा पुलिस के खिलाफ यूनियन 23 मई से संघर्ष करेगी, क्योंकि यह दोनों बेजमीनें व बेघर गरीब परिवारों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्लाटों के आवंटन में रुकावट बन रहे हैं।

उन्होंने ने कहा ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बेजमीनें और बेघर लोगों को 5-5 मरले के प्लाट देने के लिए तहसीलदार से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद हजारों लोगों ने प्लाट के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने कहा कि गरीबों को प्लाट देने कई बजाय विभाग द्वारा पंचायतों की जमीन की बोली लगाई जा रही है और यूनियन के विरोध के चलते अब तक कई गांवों में विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है। उन्होंने पुलिस द्वारा यूनियन नेताओं को परेशान करने के लिए दर्ज किए जा रहे मामलों के विरोध में संघर्ष का ऐलान किया।

मीटिंग के दौरान प्रदेश नेता कश्मीर सिंह घुगशेर, तहसील प्रधान विक्की भूलपुर, सचिव नवल गिल, नंबरदार हरबंस सिंह मौजूद थे।

मीटिंग में भाग लेते पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...