पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुनखुन कलां में उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गैस कनेक्शन

खुनखुन कलां में उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़मुड़ | गांव खुनखुन कलां में ब्लॉक समिति सदस्य अशोक सैनी ने प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दलित वर्ग के गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। गांव के गरीब दलित परिवारों को उड़मुड़ टांडा गैस एजेंसी द्वारा गैस कनेक्शन बांटते हुए उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना के साथ साथ अन्य लोक कल्याण योजनाओं के बारे में बताया और इन योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए कहा। इस मौके डॉ. जसपाल सिंह, जसवंत सिंह पंच, राजविंदर कौर, हैप्पी, सुनीता देवी, राजा व लखविंदर कौर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...