पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात कार चालक मोटरसाइकिल को टक्कर मार हुआ फरार

अज्ञात कार चालक मोटरसाइकिल को टक्कर मार हुआ फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवार शाम 6.30 बजे के करीब तलवंडी सल्ला रोड पर एक कार चालक ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। जानकारी अनुसार परमजीत सिंह निवासी मानपुर और राज कुमार निवासी रामगढ़ भुलत्थ मोटरसाइकिल पर टांडा से अपने गांव मानपुर जा रहे थे। गांव बस्ती नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल टांडा भर्ती करवाया गया। यहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...