उड़मुड़ | एसएमओ टांडा डॉ. केवल सिंह की अगुवाई में सेहत विभाग की टीम ने लिटल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल किरण छाबड़ा की मौजूदगी में बच्चों का टीकाकरण किया। यहां एसएमओ डॉ. केवल सिंह ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने व अपने बच्चों को टीकाकरण करवाने की अपील भी की। स्कूलों के साथ साथ अब गांवों के आंगनबाड़ी सेंटरों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. शिवदीप सिंह,डॉ. करन विर्क व स्कूल स्टाफ मौजूद था।