गांव टाहली में हुए झगड़े में पुलिस ने किया क्रॉस पर्चा
टांडा | गांव टाहली में 13 मई को दो पक्षों में हुए झगड़े संबंधी टांडा पुलिस ने क्रॉस पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मारपीट का शिकार हुए जगीरा सिंह पुत्र दर्शन सिंह के बयानों के आधार पर निक्का, नावल, मिंदा, काका, लजविंदर लवी निवासी टाहली और चानन के भांजे निवासी बुट्टरा के खिलाफ धारा 323, 324, 452, 427, 148, 149, 506 के अधीन दर्ज किया है।
अपने बयान में जागीरा ने बताया कि नावल गांव के भगवान वाल्मीकि मंदिर का कैशियर है। उन्होंने मंदिर में निर्माण काम के लिए 10 हजार का फंड मांगा तो नावल ने उक्त लोगों के साथ मिलकर उसके घर में जबरदस्ती दाखिल होकर उसे और उसकी प|ी सुरिंदर कौर से मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायतकर्ता पुष्पा रानी प|ी मनजीत निवासी नडाला ने अपने बयान में बताया कि वह अपने मायके घर गांव टाहली में आई हुई थी। जगीरा, कमल, जोना, सोनू, हीरा, शिन्दो ने उसके, उसकी मामी कैलाश और मामा के लड़के शिंदा के साथ मारपीट की। उसने कहा कि उसका भाई नावल पेंडू मजदूर यूनियन का नेता है और उसने गांव में पंचायती जमीन में से बोली के दौरान जरूरतमंद के हक की मांग की थी। जिस पर सरपंच के पति वचित्र सिंह ने उससे धमकियां दी थी। उसने ही जगीरा और उसके साथियों को उकसाकर यह हमला करवाया है। पुलिस ने क्रॉस पर्चा जगीरा, कमल, जोना, सोनू, हीरा और शिंदो खिलाफ 323, 149 अधीन दर्ज किया है। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।