पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ें कर्मी

अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ें कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन के सभाकक्ष में हुई। इसकी अध्यक्षता डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने की। इस मौकेपर डीडीसी जीशान कमर भी उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने कर्मियों को अनुमति के बाद ही मुख्यालय छोड़ने का निर्देश दिया। सभी विभागों के अधिकारियों को आगामी समन्वय समिति की बैठक के पांच दिन पूर्व ही संबंधित मामलों की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को बताया कि 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस, 18 को स्वच्छ भारत दिवस, 20 को उज्जवला योजना दिवस, 24 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस, 28 को ग्राम स्वराज्य दिवस, दो मई को किसान कल्याण दिवस एवं पांच मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा। बन रहे प्रखंड व अंचल कार्यालय की गुणवत्ता जांच करने का निर्देश विभाग के अभियंताओं को दिया गया। वन विभाग को जरूरतमंदों के बीच पट्टा का वितरण करने का निर्देश दिया गया। टंडवा में जलापूर्ति योजना हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया। बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...