ट्रक चालक के साथ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
टंडवा | आम्रपाली कोल परियोजना में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत में ट्रक चालक गया बिहार के आमस थाना क्षेत्र के विशुनपुर मठ निवासी सत्यनारायण यादव ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें चितरंजन साव, शिव साव को नामजद तथा लगभग दस अज्ञात को आरोपी बनाया है। दिए आवेदन में कहा कि आम्रपाली स्थित दो नंबर कांटा घर के पास दो वाहन आपस में सट गए थे। इसके बाद चितरंजन साव व शिव साव समेत अन्य अज्ञात लोगों ने ग्यारह नंबर कांटा घर के पास हमारे साथ मारपीट की ।