पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यज्ञ के दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

यज्ञ के दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | स्थानीय झंडा चौक स्थित तेली मुहल्ला में आयोजित तीन दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दूसरे दिन भी श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने सुखमय जीवन की कामना की। दूसरे दिन भी पंडित मोहन पांडेय ने विधिवत यज्ञ अनुष्ठान कराया। वहीं यज्ञ मंडप मे लगे ध्वनि तोरण से सुबह-शाम हो रहे अनुष्ठान के दौरान निकलने वाले वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

खबरें और भी हैं...