- Hindi News
- National
- टंडवा में पारिवारिक विवाद में 56 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या
टंडवा में पारिवारिक विवाद में 56 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या
टंडवा | थाना क्षेत्र के राहम पंचायत स्थित नावाटांड़ गांव निवासी अकला उरांव के 56 वर्षीय पुत्र चरका उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे कर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण चरका ने खुदकुशी कर ली। हालांकि इस मामले में परिवार के लोगों ने समाचार लिखे जाने तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया है।