पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब कुशल व्यक्तित्व के साथ महान अर्थशास्त्री थे

बाबा साहेब कुशल व्यक्तित्व के साथ महान अर्थशास्त्री थे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय नगर भवन में शनिवार को भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक आरके सिंह शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि बीस सूत्री अध्यक्ष मिथलेश कुमार गुप्ता, उषा मार्टिन के अशोक सोनी, टंडवा मुखिया सुनीता देवी, अक्षयवट पांडेय, शंकर चौरसिया, राजेंद्र नायक, गोपाल पासवान, मनोज हलवाई, किशुन दास, रौशन अंसारी, लोकनाथ नायक आदि अथितियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष दास व संचालन सुबेश राम ने किया। रैयदास महासभा की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरके सिंह ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक महान पुरुष हैं। वे एक कुशल व्यक्तित्व के साथ साथ एक महान अर्थशास्त्री थे। यही कारण है कि वे भारत के संविधान को मात्र 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में लिख दिए। वे समाज के प्रति हमेशा गंभीर रहते थे। वहीं आए अन्य अतिथियों ने भी उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बाबा साहब की जयंती तभी सार्थक होगी जब हम सब बाबा साहेब के सपनों को साकार करने पर बल दिया। इस दौरान कई वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने मे जागेश्वर दास, प्रयाग दास, अनिल दास, संतोष दास उर्फ गोला, पिंटू दास, रामोतार राम, बबलू दास, ओमप्रकाश दास, अमेरिका राम, आशीष दास समेत दर्जनों लोगों ने भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...