पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोशल मीडिया में आपत्ति जनक पोस्ट किए जाने पर प्राथमिकी

सोशल मीडिया में आपत्ति जनक पोस्ट किए जाने पर प्राथमिकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंडवा | सोशल मीडिया में धर्म विरोधी पोस्ट करने पर टंडवा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी अब्दुल अजीज ने धार्मिक भावना को आहत करने का मामला दर्ज करवाया। अब्दुल अजीज ने गांव के ही रामकुमार वर्मा पर धर्म विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने रामकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ बड़गांव के ही मनोज कुमार ने भी अपने धर्म के विरोध में टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है जिसमें हकीम मोहम्मद व सनवर अंसारी को आरोपी बनाया है ।

खबरें और भी हैं...