पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन पहले आपस में हुआ था विवाद जहर खाकर दंपती ने की खुदकुशी

दो दिन पहले आपस में हुआ था विवाद जहर खाकर दंपती ने की खुदकुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो वर्ष पहले पत्थलगडा के अनवरी के साथ निकाह करने वाले शहीद ने अपनी प|ी के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद से आठ माह के मासूम के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

थाना क्षेत्र के मिश्रौल हाई स्कूल के समीप आजाद नगर निवासी जमाल अंसारी के पुत्र शहीद अंसारी (27) व बहू अनवरी परवीन (24) जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना शनिवार रात की है। दोनों पति प|ी ने शनिवार देर शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। कुछ देरी बाद दोनों उल्टी करने लगे। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन इलाज कराने सिमरिया ले जा रहे थे, पर दोनों की मौत रास्ते में हो गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही अवर निरीक्षक नागेंद्र तिवारी व पंकज सिन्हा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

दोनों शव को कब्जे में कर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शहीद अंसारी और अनवरी परवीन के बीच दो दिन पहले किसी बात पर विवाद हुआ था। नतीजतन यह घटना हुई। सूत्रों की माने तो युवक मरने के पहले बाजार से जहरीला पदार्थ,कफन के लिए पांच-पांच मीटर सफेद कपड़ा तथा बच्चे के लिए बिस्कुट आदि लेकर आया था। घटना के बाद पुलिस दोनों के मोबाइल तथा लगभग दस मीटर सफेद कपड़ा भी जब्त कर थाने ले गई। पुलिस इंस्पेक्टर मदन मोहन सिंह ने बताया कि यूडी का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इधर एक ही घर में एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे इलाका में मायूसी छायी है।

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

मृतक के घर जुटी लोगों की भीड़।

खबरें और भी हैं...