शादी समारोह से महिला का अपहरण, मामला दर्ज
टंडवा | थाना क्षेत्र के डहु नवादा में आयोजित शादी समारोह से एक महिला का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत महिला के पति सिमरिया थाना क्षेत्र के कुटी गांव निवासी अफजल अंसारी ने आवेदन देकर टंडवा थाना कांड संख्या 67|18 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अपने ही गांव के असलम अंसारी के ऊपर शादी करने के नीयत से प|ी का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अपने अनुसार अफजल दस अप्रैल को डहु के नवादा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने को लेकर दो दिन पहले आठ अप्रैल को बड़गांव स्थित अपनी ससुराल आया। इसमें असलम भी शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान दस अप्रैल को डहु के नवादा में आयोजित समारोह के दौरान असलम ने मौका देख अफजल की प|ी को लेकर फरार हो गया। महिला का शादी बारह वर्ष पहले अफजल अंसारी से हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं । इधर पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी है।